हर्षनाथ मंदिर में फागोत्सव, फूलों से खेली होली….

भक्तों ने भजन-कीर्तन संग मनाया फाल्गुनी उत्सव

सीकर स्थित हर्षनाथ मंदिर में फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जहां भक्तों ने फूलों की होली खेली। होली-टोली लाडनूं ग्रुप ने फाग गीतों और भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। दो घंटे तक भक्तों ने फूलों की बारिश करते हुए उत्सव का आनंद लिया। मंदिर के पुजारी रवि ने बताया कि यहां कृष्ण और शुक्ल पक्ष के अनुसार काले और गोरे भैरव की पूजा होती है। इस ऐतिहासिक मंदिर की नींव राजा सिंधराज ने संवत 1018 में रखी थी, जबकि निर्माण चौहान राजा विग्रहराज द्वितीय ने कराया था।

abtakhindi news