हर्षोल्लास के साथ बसन्तोत्सव का आगाज‘
सीकर
पिपराली रोड़ स्थित एम. के. मेमोरियल शिक्षण संस्थान सी. सै. स्कूल, सीकर में बसन्तोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के चेयरमैन महावीर प्रसाद ढ़ाका ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शारदे माँ की वन्दना की एवं नृत्य द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कविता गाने द्वारा माँ सरस्वती का गुणगान किया। संस्था के कॉ-डारेक्टर इंजि. मनीष ढ़ाका ने भी विद्यार्थियों को बसन्तोत्सव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के पश्चात् विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर संस्था के मैनेजिंग डारेक्टर संजय शर्मा, प्रधानाचार्य संगीता शर्मा, आशा शर्मा, अकादमिक प्रमुख नेहा वर्मा एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।