झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे के ढाका की ढाणी में गुरुवार को एक प्लाट मालिक धर्मेंद्र पर हिस्ट्रीशीटर बंटी उर्फ गजेंद्र और उसके 15 साथियों ने हमला किया। आरोपियों ने प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से धर्मेंद्र के घर में घुसकर उसे मारपीट की और फिर उसे कैंपर कार में डालकर खेत में ले गए, जहां रॉड से हमला कर उसके दोनों पैरों को तोड़ दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
धर्मेंद्र ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले 40 लाख रुपए में एक प्लाट खरीदा था, जिसे बंटी कब्जा करना चाहता था। गुरुवार को बदमाशों ने घर के गेट को तोड़कर अंदर घुसने के बाद उसकी पिटाई की और 40 हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद उसे खेत में ले जाकर उसके दोनों पैर तोड़ दिए। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई है। धर्मेंद्र को इलाज के लिए सीकर रेफर किया गया है।