होनहार विद्यार्थियों का सम्मान समारोह
सीकर
पिपराली रोड़ स्थित एम. के. मेमोरियल शिक्षण संस्थान में आज XII Sci./Arts/Comm. संकाय में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्थान के चेयरमैन श्री महावीर प्रसाद ढ़ाका ने बताया कि इस बार भी एम. के. स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। XII Sci. में पलक कुमावत ने 97%, XII Comm. में पियूष कुमावत ने 96% एवं XII Arts में तेजस्विनी शर्मा ने 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। संस्थान के सह निदेशक इंजि. मनीष ढ़ाका ने सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास हमेशा करते रहना चाहिये। सम्मान समारोह में होनहार विद्यार्थियों को साफा दुपट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता शर्मा, मैनेजिंग डारेक्टर श्री संजय शर्मा, श्री हरि, अकादमिक प्रमुख सु श्री नेहा वर्मा एवं सभी स्टाॅफ सदस्य उपस्थित रहें।