होली की छुट्टी पर आए CRPF जवान ने की आत्महत्या

नए घर में फंदे से लटके मिले, छोटा भाई पहुंचा तो हुआ खुलासा

होली की छुट्टी पर आए सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल प्रहलाद राय वर्मा (45) ने अपने नए मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह रातभर घर नहीं लौटे तो सुबह छोटे भाई लोकेश ने जाकर देखा। दरवाजा अंदर से बंद था और कोई हलचल नहीं हो रही थी। शक होने पर वह गांव से दूसरी चाबी लाया और दरवाजा खोला तो प्रहलाद का शव फंदे से लटका मिला।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को श्रीमाधोपुर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। प्रहलाद 2001 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे और वर्तमान में अजमेर में तैनात थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

abtakhindi news