सीकर शहर के वार्ड नंबर 41 में इस बार होली के पर्व पर शानदार नवाचार करते हुए लक्की ड्रा का आयोजन किया गया वही होलिका दहन के पश्चात शानदार आतिशबाजी की गई श्री महादेव नवयुवक मंडल द्वारा सिटी डिस्पेंसरी नंबर 2 के पीछे स्थित दरिद्र भंजन महादेव मंदिर के पास आयोजित होलिका दहन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें इस बार कई नवाचार किए गए लक्की ड्रा के अलावा सेल्फी प्वाइंट व शानदार आतिशबाजी एवं लोक संस्कृति से जुड़े गीतों पर महिलाओं और युवकों द्वारा रोचक प्रस्तुति दी गई मंडल के संरक्षक आनंद सिंह कच्छावा तथा अध्यक्ष सुनील बडगूजर ने बताया कि इस बार होलिका दहन पर नवाचार करते हुए लक्की ड्रा का विशेष आयोजन रखा गया जिसमें 192 लोगों ने भाग लिया लक्की ड्रा एडवोकेट भंवर सिंह बालापोता डॉ रविंद्र धाभाई पूर्व पार्षद भावना कच्छावा समाजसेवी ओम सिंह दूजोद सत्यनारायण सिंह पवार सवाई सिंह निर्वाण तथा राम प्रताप सिंह चौहान की उपस्थिति में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा पर्ची निकालकर 11 भाग्यशाली व्यक्तियों को इनाम दिया गया निकाले गए लक्की ड्रा में परमेंद्र सिंह कच्छावा पहले कल्याण सिंह निर्वाण दूसरे दक्षिका सोलंकी तीसरी आनंद सिंह चौहान चौथे व मनोज शर्मा पांचवें भाग्यशाली रहे इनके अलावा हिमांशु सवाई सिंह अजीत सिंह गोड़ नेहा कच्छावा सरोज राठौड़ व विक्रम सिंह परिहार लाला ने सांत्वना के रूप में इनाम प्राप्त किया इस अवसर पर कार्यक्रम में आर्थिक सहयोग देने वाले राम सिंह खेजरोलिया डॉ रविंद्र धाभाई धर्मेंद्र सिंह निर्वाण ओम सिंह दूजोद दीपेंद्र सिंह कच्छावा नरेंद्र सोलंकी राजेश सिंह शेखावत राजेंद्र सोनी बस श्रवण सिंह बडगूजर का साफा और माला पहनकर स्वागत किया गया कार्यक्रम में उपस्थित डॉ रविंद्र धाभाई व एडवोकेट भंवर सिंह बालापोता सहित सभी अतिथियों ने नवाचार की प्रशंसा करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति व परंपराओं को जीवित रखने के लिए बहुत जरूरी है यह नवाचार निश्चित रूप से आगे चलकर और अधिक कारगर साबित होंगे अतिथियों ने महादेव नवयुवक मंडल के तमाम कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया कार्यक्रम का सफल संचालन आरजे संदीप माथुर ने किया