प्रिंस महोत्सव में 1300 से अधिक विद्यार्थी हुए सम्मानित
मोटरसाइकिल, स्कूटी व नकद पुरस्कार से हुआ सम्मान.
सीकर स्थित जेईई एवं नीट कोचिंग संस्था पीसीपी प्रिंस का वार्षिक उत्सव पीसीपी महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नीट एवं जेईई 2025 में चयनित 1300 से अधिक प्रतिभाओं को अभिभावकों सहित सम्मानित किया गया।
नीट 2025 में 12वीं के साथ ऑल इंडिया रैंकर रहे मानवेंद्र सिंह को मोटरसाइकिल व एक लाख रू. का नकद पुरस्कार दिया गया। नीट में टाॅप रैंक के साथ चयनित पंकज सिंह, अनिश बिदियासर, आशीष बिदियासर, जतिन जाखड़ व अभिलाषा को मोटरसाइकिल-स्कूटी देकर सम्मानित किया गया। जेईई एडवांस्ड 2025 में ऑल इंडिया रैंकर रहे महेंद्र काला, नीरज कुमावत, योगेश, उदित मान व त्रिवेंद्रम सिंह को मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार उत्कृष्ट रैंक हासिल करने वाले 16 विद्यार्थियों को 51-51 हजार रु., 25 विद्यार्थियों को 21-21 हजार रु., 24 विद्यार्थियों को 11-11 हजार रु. एवं 49 विद्यार्थियों को प्रत्येक को 5100 रु. का नकद पुरस्कार दिया गया। अन्य चयनित प्रतिभाओं को अवाॅर्ड किट देकर सम्मानित किया गया।
निदेशक डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि पीसीपी, प्रिंस प्रतिवर्ष नीट एवं जेईई में बड़ी संख्या में ऑल इंडिया टाॅप रैंकर्स देकर सीकर को राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित कर रही है। नीट 2025 में शिक्षा नगरी सीकर की कोचिंग संस्थाओं के टाॅप 25 में से 6 विद्यार्थी एवं जेईई एडवांस्ड 2025 में टाॅप 20 विद्यार्थियों में से 7 विद्यार्थी देकर सीकर की अग्रणी कोचिंग संस्था बनी है।
कार्यक्रम में प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, ब्रिगेडियर बीबी जानू, प्रबंध निदेशक रमाकांत स्वामी, ओंकार मूण्ड व राघवेंद्र सिंह राजावत, एकेडमिक हेड राकेश रुहेला, नीरज अग्रवाल, पुनित शर्मा, अर्चित जाखड़, आदित्य व्यास, शिप्पी सुण्डा, निरूपम सुण्डा सहित समस्त फैकल्टी मेंबर्स ने चयनित विद्यार्थियों को मोटरसाइकिल, स्कूटी, नकद पुरस्कार व अवाॅर्ड किट देकर अभिभावकों सहित सम्मानित किया।
इस दौरान नीट एवं जेईई में शानदार परिणाम देने वाले फैकल्टी मेंबर्स व प्रबंधन टीम को शाॅल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पीसीपी के विद्यार्थियों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।