12वीं राजपूताना राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने मनाया इच्छामती दिवस…

शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरांगनाओं का सम्मान

12वीं राजपूताना राइफल्स (राजरिफ) के पूर्व सैनिकों ने झुंझुनू में शहीद स्मारक स्थित शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर इच्छामती दिवस मनाया। इस दौरान शहीदों के अदम्य साहस को नमन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के बाद सामुदायिक भवन में शहीद वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।

मेजर जनरल प्रभु सिंह राठौड़ ने बताया कि 15 दिसंबर 1971 को 12वीं राजपूताना राइफल्स बटालियन ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक विजय हासिल की थी। इच्छामती नदी को पार कर भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना को न केवल हराया, बल्कि कई जवानों को बंदी भी बनाया। इस वीरता और अद्वितीय योगदान के लिए बटालियन को राष्ट्रपति द्वारा “इच्छामती पदक” से सम्मानित किया गया था।

यह दिन हर साल इच्छामती दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि शहीदों की याद में उनकी वीरता को सम्मानित किया जा सके और नई पीढ़ी को देशभक्ति का संदेश दिया जा सके। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मेजर जनरल प्रभु सिंह राठौड़, लेफ्टिनेंट अमित सिंह, मेजर रणजीत सिंह, मेजर सुभाषचंद्र, और कई अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया, जिनमें रजनी देवी, कमलेश देवी, मनोज देवी, कंचन देवी और अन्य शामिल थीं।

abtakNewsSikar