370 लोगों की निशुल्क नेत्र जांच, 35 चिन्हित मरीजों का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन

अमन वेलफेयर सोसायटी व साईं कृपा आई सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र रोग और जागरूकता शिविर संपन्न

370 लोगों की निशुल्क नेत्र जांच, 35 चिन्हित मरीजों का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन
अमन वेलफेयर सोसायटी व साईं कृपा आई सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र रोग और जागरूकता शिविर संपन्न

सीकर
अमन वेलफेयर सोसायटी और साईं कृपा आई सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से मोहल्ला हुसैनगंज स्थित मुस्लिम गर्ल्स स्कूल में  एक निशुल्क नेत्र रोग और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 370 लोगों की नेत्र जांच की गई।

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनी सिंह और उनकी टीम द्वारा मोतियाबिंद, काला पानी, पलक बंद नासूर, बेगापन, कॉर्निया प्रत्यारोपण सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच एवं प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराए गए।
विशेष रूप से 35 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जिनका ऑपरेशन साईं कृपा हॉस्पिटल में निशुल्क किया जाएगा।

सोसाइटी के अध्यक्ष जुबेर नारू ने बताया कि शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन को नेत्र रोगों के प्रति जागरूक करना और आवश्यक उपचार की निशुल्क सुविधा प्रदान करना है।

इस अवसर पर एडवोकेट अमीरुद्दीन (सचिव, मुस्लिम गर्ल्स स्कूल), एडवोकेट यूसुफ निर्बान, फैयाज अली फारुकी, अवैस फारुकी, अली असगर फारुकी, पार्षद आबिद जाटू, मास्टर खुर्शीद, जब्बार भाटी, रहिस भारती, इमरान भाटी, जिब्रान भाटी, वाजिद सिद्दीकी, मुस्लिम गर्ल्स स्कूल का स्टाफ, कई गणमान्य व्यक्ति और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी लोगों और चिकित्सा टीम का आभार प्रकट किया गया।

abtakhindi khabarhindi newsNewsrajasthanshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS