69वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर

वंश तेवतिया की ऐतिहासिक पारी, कई टीमों की शानदार जीत

69वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर
वंश तेवतिया की ऐतिहासिक पारी, कई टीमों की शानदार जीत
सीकर।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर–14, बालक वर्ग) के अंतर्गत 20 जनवरी 2026 को SBS Group of Education, सबलपुरा, सीकर में लीग चरण के मुकाबलों ने खेल प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। पूरे दिन चले मैचों में युवा खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली परिचय दिया।
प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण DAV CMC के प्रतिभाशाली बल्लेबाज वंश टेवटिया रहे, जिन्होंने मात्र 72 गेंदों पर 197 रनों की विस्फोटक और यादगार पारी खेली। उनकी इस ऐतिहासिक पारी में 30 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वंश की इस तूफानी बल्लेबाजी के दम पर DAV CMC ने कर्नाटक को 114 रनों से पराजित किया। वंश टेवटिया की यह पारी प्रतियोगिता की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारियों में शामिल मानी जा रही है।
ग्राउंड–01 एवं ग्राउंड–03 पर खेले गए मुकाबलों में
महाराष्ट्र ने गुजरात को 52 रनों से पराजित किया।
जम्मू–कश्मीर ने राजस्थान को 49 रनों से तथा महाराष्ट्र को 7 विकेट से हराया।
उत्तराखंड ने हरियाणा को 3 विकेट से शिकस्त दी।
मध्य प्रदेश ने झारखंड को 6 विकेट से हराया, जबकि हरियाणा ने झारखंड को 22 रनों से पराजित किया।
छत्तीसगढ़ बनाम पंजाब मुकाबले में पंजाब ने 94 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।
गोवा के विरुद्ध पंजाब ने 9 विकेट से जीत हासिल की।
उत्तर प्रदेश ने केवीएस को 4 विकेट से हराया।
ग्राउंड–04 पर
दिल्ली ने आईपीएससी को 16 रनों से पराजित किया, वहीं
पश्चिम बंगाल ने पुदुचेरी को 83 रनों से हराया।
ग्राउंड–05 पर
पश्चिम बंगाल ने केरल को 12 रनों से हराया।
बिहार ने IBSO को 3 विकेट से पराजित किया।
ग्राउंड–06, 07 एवं 08 पर खेले गए मुकाबलों में
बिहार ने एनवीएस को 1 विकेट से जीत दर्ज की।
चंडीगढ़ ने तेलंगाना को 7 विकेट से हराया।
सीआईएससीई ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ को विकेट से पराजित किया।
तमिलनाडु ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ को 8 विकेट से हराया।
सीबीएसई ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ को 22 रनों से पराजित किया।
चंडीगढ़ ने DAV CMC को 8 विकेट से हराया।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का प्रदर्शन अत्यंत उत्साहजनक रहा है। मुकाबलों में खेल भावना, अनुशासन और तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।
आज होंगे लीग चरण के अहम मुकाबले
प्रतियोगिता के अंतर्गत 21 जनवरी 2026 को लीग चरण के महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैदानों पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा खिलाड़ियों को प्रातः 8:30 बजे ग्राउंड रिपोर्टिंग के निर्देश दिए गए हैं। आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

 

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update