69वी राज्य स्तरीय 17/19 छात्र/छात्रा तैराकी प्रतियोगिता का समापन समारोह ।

69वी राज्य स्तरीय 17/19 छात्र/छात्रा तैराकी प्रतियोगिता का समापन समारोह ।

69वी राज्य स्तरीय 17/19 छात्र/छात्रा तैराकी प्रतियोगिता का समापन समारोह ।
सीकर।

एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर सीकर के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्थित तरणताल पर चल रही 69वीं राज्य स्तरीय 17/19 छात्र/छात्रा तैराकी प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जय सिंह डिप्टी कमिश्नर इनकम टैक्स, विशिष्ट अतिथि मोहर सिंह मीणा एसडीएम लक्ष्मणगढ़, दिलीप मीणा डीवाईएसपी लक्ष्मणगढ़ , उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के पूर्व 17/19 छात्र/छात्रा वर्ग में 200 मी. फ्री स्टाईल व 100 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक की प्रतियोगिताए आयोजित करवाई गई। इन प्रतियोगिओं में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे तैराकों को मुख्य अतिथि ने मैडल पहनाकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में ऑवरऑल चैम्पियनशिप जयपुर के नाम रही, 19 वर्ष छात्र वर्ग में सीकर चैम्पियन रहा है 17 व 19 वर्ष छात्रा वर्ग में जयपुर चैम्पियन , उपविजेता सीकर रहा। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों सहित संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, सहनिदेशक गोपालसिंह, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह व प्रबंधन सदस्य एवं तैराक उपस्थित रहे।

 

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanSikarsikar khabarSIKAR NEWS