अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आत्मनिर्भर महिला एवं शहीद वीरांगना सम्मान अभियान शुरू….

8 मार्च को देवीपुरा बालाजी मंदिर से रथ यात्रा का शुभारंभ, 382 ग्राम पंचायतों में चलेगा अभियान

सीकर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आत्मनिर्भर महिला एवं शहीद वीरांगना सम्मान अभियान को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन होटल भंवर पैलेस में किया गया। अभियान का शुभारंभ रथ द्वारा 8 मार्च को प्रातः 10:00 बजे देवीपुरा बालाजी मंदिर के प्रांगण से संतों के सानिध्य एवं भाजपा नेता भंवरलाल जांगिड़ के नेतृत्व में किया जाएगा जांगिड़ ने प्रेस वार्ता में बताया कि श्री मानव सेवा संस्थान की ओर से सीकर जिले की संपूर्ण 382 ग्राम पंचायतो ढाणीयों में अभियान को चलाया जाएगा महिला सशक्तिकरण को लेकर केन्द्र में मोदी जी की सरकार एवं राज्य में भजनलाल सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ प्रत्येक महिला को मिलने पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है सरकार द्वारा महिलाओं को रोजगार और उद्यमिता के अवसर मिलने पर वे आत्मनिर्भर बन रही है बाल…

abtakhindi news