99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्रा खुशी शर्मा ने किया नाम रोशन, संस्थान में हुआ भव्य स्वागत

99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्रा खुशी शर्मा ने किया नाम रोशन, संस्थान में हुआ भव्य स्वागत

99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्रा खुशी शर्मा ने किया नाम रोशन, संस्थान में हुआ भव्य स्वागत
सीकर।

एन एच 52 स्थित स्वामी केशवानंद एजु हब, भढाडर की छात्रा खुशी शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 12वीं कक्षा विशेष योग्यजन बच्चों के रोके गये परीक्षा परिणाम में 99 प्रतिशत अंक के साथ अपनी कैटेगरी में पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की और संस्थान का नाम रोशन किया। छात्रा की इस उपलब्धि पर संस्थान परिसर में हर्ष का माहौल रहा तथा उसका पारंपरिक तरीके से माला पहनाकर व साफा बांधकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक रामनिवास ढाका, सह-निदेशक गोपाल सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. विजेंद्र सिंह मलिक, पीआरओ रफीक खान तथा स्पोर्ट्स इंचार्ज महेंद्र सहारण सहित स्टाफ सदस्यों ने छात्रा का अभिनंदन किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक रामनिवास ढाका ने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जिसके कारण विद्यार्थी हर वर्ष उत्कृष्ट परिणाम दे रहे हैं। इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों ने छात्रा की इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि उसकी मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

abtakhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS