सीकर में आज न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन सर्द हवाओं का असर अभी भी कायम है। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कुछ इलाकों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर होने के बाद सर्द हवाओं का प्रभाव तेज होने की संभावना है।
विशेषज्ञों का मानना है कि 5 दिसंबर से तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलेंगी, जबकि दिन में धूप तेज रहेगी। आने वाले दिनों में सर्दी का असर और बढ़ने की उम्मीद है, जिससे प्रदेश में ठिठुरन का माहौल बन सकता है।