सीकर दिनांक 12.01.2025 स्थानीय विद्याश्रम पब्लिक स्कूल पोलो ग्राउण्ड ने CA फाइनल के रिजल्ट में फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। संस्था निदेशक मंजू लाटा ने बताया कि विद्यालय के पुरातन छात्र नयन अग्रवाल ने CA फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय व शिक्षा नगरी सीकर का नाम रोशन किया है। संस्था ने छात्र के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे इसे प्रतीक चिन्ह देकर पुष्प माला पहनाकर इसका सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है संस्था के अब तक 115 छात्र/छात्रा CA, CS बन चुके हैं। संस्था के प्रधानाचार्य मधुसूदन शर्मा ने उसे बधाई देते हुए इसके स्वर्णिम भविष्य की कामना की, यह विद्यालय के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर संस्था प्रबन्धक कृष्ण गोपाल पाण्डे, सी.ई.ओ. अनुराधा पाण्डे, एच.ओ.डी. बिन्सी थाॅमस, विंग कोडिनेटर पायल शुक्ला, विजय माथुर, यामिनी जैन के अलावा उत्तम अग्रवाल, मनोज तिवाड़ी, दीपंकर शर्मा, आशुतोष तिवाड़ी उपस्थित रहें।