CLC के KVM और CHS के छात्र राज्यस्तर पर दिखाएंगे दमखम

सीएलसी के केवीएम और सीएचएस के छात्र राज्यस्तर पर दिखाएंगे दमखम

सीएलसी के केवीएम और सीएचएस के छात्र राज्यस्तर पर दिखाएंगे दमखम

सीकर

 

शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे सीएलसी के राजस्थान बोर्ड के स्कूल केवीएम और सीएलसी हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्यस्तर पर अपना चयन सुनिश्चित किया है।स्कूल प्रबंधक रतन भास्कर ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सीकर जिले का नाम रोशन किया। चयनित खिलाड़ियों में हर्षवर्धन (रोलर स्केटिंग) अंडर 14 आयु वर्ग, जयदीप (कबड्डी) अंडर 17 आयु वर्ग, मानविका चौधरी (खो-खो) अंडर 14 आयु वर्ग, लक्ष्मण चौधरी (बॉक्सिंग) अंडर 17 आयु वर्ग तथा संजू पूनिया और फैजान ख़ान (वॉलीबॉल) अंडर 19 आयु वर्ग शामिल हैं। अब ये खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में सीकर का प्रतिनिधित्व करेंगे। केवीएम ऐकडेमिक हेड जितेंद्र बाजिया ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है और इसी उद्देश्य से विभिन्न इंडोर व आउटडोर खेलों की श्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर ही छात्र पढ़ाई में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं और खेलकूद इसका सबसे अच्छा साधन है। प्रधानाचार्य रतन जागावत ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्यस्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS