ICAI सीकर शाखा को मिला स्वयं का स्थायी संस्थागत भूखण्ड. शेखावाटी क्षेत्र में बनेगा सर्वश्रेष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंसी इंफ्रास्ट्रक्चर भवन
भविष्य का निर्माणः सीकर में बनेगा शेखावाटी का सबसे भव्य ICAI भवन
भारत की शीर्ष पेशेवर संस्था दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI ) की सीकर शाखा ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए नगर परिषद, सीकर द्वारा आयोजित ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से 2167.44 वर्ग गज का संस्थागत भूखण्ड सफलतापूर्वक क्रय कर लिया है। यह भूखण्ड तोदी नगर योजना, बी-ब्लॉक, सीकर में स्थित है, जो आयकर विभाग, जीएसटी विभाग एवं अन्य प्रमुख सरकारी संस्थानों के समीप एक अत्यंत रणनीतिक एवं उपयुक्त स्थान पर है।
यह उपलब्धि केवल भूमि अधिग्रहण तक सीमित नहीं है, बल्कि सीकर एवं संपूर्ण शेखावाटी क्षेत्र में चार्टर्ड अकाउंटेंसी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं प्रोफेशनल डेवलपमेंट के लिए एक मजबूत, स्थायी और आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी । उल्लेखनीय है कि आईसीएआई सीकर शाखा वर्ष 2013 से किराए के भवन में संचालित हो रही थी के लिए भूमि एवं भवन की यह मांग वर्ष 2013 से लगातार लंबित थी, जिसे अब अध्यक्ष सीए नीरज शर्मा के नेतृत्व में वर्तमान प्रबंधन समिति के सुनियोजित प्रयासों से मूर्त रूप दिया गया है। शाखा कोषाध्यक्ष सीए उदेश घासोलिया के अनुसार शाखा की प्रबंधन समिति एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कमेटी (प्क्ब्) ने विधिक, वैल्यूएशन एवं आर्किटेक्चरल रिपोर्ट्स के आधार पर इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की, जिसके पश्चात शाखा ने नीलामी में भाग लेकर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की ।
शाखा सचिव सीए भरत चितलंगिया ने बताया कि छात्रों के लिए, प्रस्तावित प्ब्।प् भवन सीए छात्रों को अत्याधुनिक स्मार्ट क्लासरूम, सेमिनार एवं कॉन्फ्रेंस हॉल, समृद्ध भौतिक एवं डिजिटल लाइब्रेरी तथा ई-लर्निंग एवं हाइब्रिड शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही आर्टिकलशिप सपोर्ट सेल, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स, टेस्ट सीरीज, मेंटरशिप तथा संरचित करियर गाइडेंस के लिए एक स्थायी एवं समर्पित केंद्र स्थापित किया जाएगा। फाउंडेशन, इंटरमीडिएट एवं फाइनल स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्थानीय प्रशिक्षण से छात्रों की बड़े शहरों पर शैक्षणिक निर्भरता में उल्लेखनीय कमी आएगी, वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं, इंटर्नशिप ओरिएंटेशन एवं इंडस्ट्री एक्सपोजर कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी व्यावहारिक दक्षताओं का सशक्त विकास होगा।
उपाध्यक्ष सीए अमित मांडिया ने बताया शेखावाटी क्षेत्र के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की बढ़ती हुई विश्वव्यापी मांग एवं सीकर के बढ़ते हुए शिक्षा के स्तर को देखते हुए प्ब्।प् प्रेसिडेंट सी ए चरणजोत सिंह नंदा जी ने सीकर को वर्तमान सदस्य संख्या के हिसाब से 5 करोड रुपए के बजट की लिमिट को 300ः तक बढ़कर 17 करोड रुपए भू आवंटन के लिए स्वीकृत किए हैं, तथा भवन निर्माण के लिए भी अतिरिक 22 करोड़ रुपए तक की स्वीकृति का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि सीकर ब्रांच ने ऐतिहासिक रूप से सिर्फ 11 दिन में जमीन क्रय के लिए प्रस्ताव से लेकर विधिक कार्य एवं बजट आवंटन में सफलता प्राप्त की है।
सिकासा चेयरमैन सीए हरिराम शर्मा एवं सीएमआईबी चेयरमैन सीए महेश गोयल के अनुसार चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सदस्यों के लिए, यह भवन सतत व्यावसायिक शिक्षा (ब्च्म्), राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस, वर्कशॉप्स तथा तकनीकी सेमिनार्स के लिए आधुनिक एवं सुव्यवस्थित इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करेगा। प्रोफेशनल नेटवर्किंग, रिसर्च, नीति-चर्चा, स्टडी सर्कल्स एवं ज्ञान-साझाकरण के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध होगा। साथ ही शाखा की प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं प्रोफेशनल गतिविधियों का एक स्थायी, केंद्रीकृत एवं प्रभावी संचालन केंद्र विकसित होगा।
इंफ्रास्ट्रक्चर कमिटी के अध्यक्ष सीए रोहित रूवाटिया एवं उपाध्यक्ष सीए सतीष गुप्ता ने बताया कि प्रस्तावित प्ब्।प् भवन शेखावाटी क्षेत्र में ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था, सुशासन, वित्तीय पारदर्शिता एवं प्रोफेशनल उत्कृष्टता को संस्थागत रूप से बढ़ावा देगा। इससे युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास एवं सम्मानजनक करियर अवसरों का सृजन होगा। उद्यमियों, एमएसएमई, स्टार्ट-अप्स एवं सामाजिक संस्थाओं के लिए वित्तीय साक्षरता, कर-परामर्श एवं अनुपालन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्रीय व्यवसायिक वातावरण को मजबूती मिलेगी। परिणामस्वरूप सीकर को एक प्रमुख प्रोफेशनल एवं एजुकेशनल हब के रूप में नई एवं सशक्त पहचान प्राप्त होगी, जिससे संपूर्ण क्षेत्रीय विकास को दीर्घकालिक गति मिलेगी।
इस अवसर पर प्ब्।प् चेयरमैन सीए अंकुर कुमार गुप्ता सीए डी. डी. शर्मा, सीए पी.आर. झुरिया, सीए पी.एस. दीक्षित, सीए रविंद्र शर्मा, सीए सुनील मोर, सीए राजेन्द्र अग्रवाल, सीए महेन्द्र जालान, सीए श्रीहरि बियानी, सीए सिद्धार्थ मोर, सीए विकास सर्राफ, सीए अंकित बिदावतका, सीए प्रवीण मारवाल, सीए संदीप अग्रवाल, सीए संदीप शर्मा, सीए लक्ष्मी नारायण शर्मा, सीए रामचंद्र सैनी, सीए लोकेश शर्मा, सीए प्रकाश स्वामी, सीए रोहित जैन, सीए धीरज शर्मा, सीए अंकित अग्रवाल, सीए गोविंद मिश्रा, सीए निखिल अग्रवाल, सीए राजेश अग्रवाल, सीए आशीष काबरा, सीए रामावतार जोशी, सीए निखिल स्वामी, सीए अरुण भास्कर, सीए राजेश गोयल, सीए निरंजन अग्रवाल, सीए अभिषेक बोहरा, सीए अभिषेक सोनी सहित शहर के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित सदस्यों ने आईसीएआई सीकर शाखा की प्रबंधन समिति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
समग्र रूप से, आईसीएआई सीकर शाखा का यह प्रस्तावित भवन शेखावाटी क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंसी प्रोफेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करेगा, जो आने वाले दशकों तक छात्रों, सदस्यों एवं समाज के शैक्षणिक, प्रोफेशनल और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण एवं दीर्घकालिक भूमिका निभाएगा।