गुरुकृपा कॅरियर इंस्टीट्यूट के अभिषेक बंसल ने जेईई मैन 2025 के परिणाम में ऑल इंडिया 318वीं रैंक हासिल की है। संस्थान के छात्र दक्ष को 692वीं रैंक मिली। केशव ने 99.75 परसेंटाइल, लक्ष्य ने 99.53 परसेंटाइल और प्रीतम ने 99.50 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। अब तक के परिणामों में कई विद्यार्थियों
ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए हैं। संस्थान को अभी संपूर्ण रिजल्ट का इंतजार है। इस प्रदर्शन पर संस्थान में स्टाफ ने
विद्यार्थियों को बधाई दी। उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ जश्न मनाया गया। गुरुकृपा कॅरियर इंस्टीट्यूट ने फिर अपनी गुणवत्ता व श्रेष्ठता साबित की है। रिजल्ट आने के बाद संस्थान में स्टाफ व स्टूडेंट्स की ओर से जश्न मनाया गया। इस मौके पर संस्था के बड़ी संख्या में स्टाफ सदस्य व स्टूडेंट्स मौजूद थे।