JEE Mains 2025: पीसीपी प्रिंस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 7 छात्रों ने हासिल किए 99.90+ परसेंटाइल…

462 छात्रों ने 96+ और 72 छात्रों ने 99+ परसेंटाइल पाकर रचा नया रिकॉर्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी द्वारा घोषित जेईई-मेन 2025 रिजल्ट में सीकर स्थित आईआईटी जेईई एवं नीट कोचिंग संस्थान पीसीपी, प्रिंस के विद्यार्थियों ने बड़ी सफलता हासिल की है। पीसीपी के 7 विद्यार्थियों ने 99.90 परसेंटाइल से अधिक अंक, 72 विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक, 157 विद्यार्थियों ने 98 परसेंटाइल से अधिक अंक एवं 462 विद्यार्थियों ने 96 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किये है।
पीसीपी के त्रिवेंद्रम सिंह ने 99.945 परसेंटाइल, अरमान महर ने कक्षा 12वीं के साथ 99.941 परसेंटाइल अंक, महेन्द्र काला ने 99.940 परसेंटाइल एवं मनीष बाजिया ने 99.940 परसेंटाइल अंक, ध्रुवी चैधरी ने 12वीं के साथ 99.920 परसेंटाइल, योगिता ने 99.910 परसेंटाइल एवं नीरज कुमावत ने कक्षा 12वीं के साथ 99.905 परसेंटाइल अंक हासिल किये है। प्रविष्ट विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर पीसीपी, प्रिंस का यह रिजल्ट देश के सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट्स में से एक है। अधिकांश विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के साथ ही सफलता हासिल की है।
महेंद्र काला, उदितमान एवं सूरज ने फिजिक्स में 100 परसेंटाइल अंक हासिल किये है एवं अरमान महर ने कैमेस्ट्री में 100 परसेंटाइल अंक हासिल किये हैं।
विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर पीसीपी में जश्न का माहौल रहा। शानदार आतिशबाजी की गई एवं विद्यार्थियों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, जेईई हेड नीरज अग्रवाल, एकेडमिक हेड राकेश रुहेला, डी. आर. सारण, पुनीत शर्मा, ओंकार मूंड, विनोद शर्मा एवं फैकल्टी मेंबर्स ने चयनित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को
बधाइयां दी।