राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित REET परीक्षा का आज समापन हो गया। सीकर जिले में 51 परीक्षा केंद्रों पर कुल 16,663 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस बार परीक्षा केवल एक पारी में आयोजित की गई।
प्रदेशभर में 1731 सेंटरों पर कुल 14.29 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और चेकिंग के बाद ही एंट्री दी गई। सुबह 9 बजे के बाद गेट बंद कर दिए गए, जिससे कई लेट पहुंचे अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिला। परीक्षा समाप्त होते ही बसों और यातायात सुविधाओं की कमी के कारण कई परीक्षार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।