SBM श्री भोले शंकर मार्बल प्रा.लि. का हुआ भव्य शुभारंभ
कार्यक्रम में संतो का हुआ आगमन,सीकर विधायक ,पूर्व सांसद गणमान्यजनों सहित जानी मानी हस्तियों ने की शिरकत
प्रकाश दासजी महाराज ने बहाई भक्ति रस की गंगा
सीकर
शेखावाटी की धरती पर श्री भोल शंकर मार्बल प्रा.लि. कन्स्ट्रक्शन कंपनी का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ के साथ एक नया आगाज कर दिया गया है।
देश विदेश में ख्यति प्राप्ति के बाद अपने प्रोडक्ट के दम पर राजस्थान में कंस्ट्रक्शन में अपनी शाख बनाने जारी रही है, इसी कड़ी में नई नई शुरुवात आज सीकर से हुई है ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संतो के द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ हुआ । उसके बाद पूर्व सांसद स्वामी सुमेन्दानंद सरस्वती, प्रकाश दासजी महाराज, चन्द्रमा दासजी महाराज सहित अन्य संतो की मौजूदगी में फिता कटिंग करते हुए उद्घाटन किया गया ।
श्री भोले शंकर मार्बल प्रा .लि. के डारेक्टर धर्मपाल चौधरी जानकारी देते हुए बताया कि सीकर में शुरुवात होने से काफी संख्या में लोगो को यहां रोजगार मिलेगा साथ ही सीकर सहित शेखावाटी को एक नई प्रसिद्वि मिलेगी ।
सीकर में SBM ग्रुप कंस्ट्रक्शन केमिकल्स की कंपनी है जिसके भव्य शुभारंभ के अवसर पर शहर और आसपास के क्षेत्र के कई उद्योगपति, व्यापारी और इंजीनियर उपस्थित रहे। SBM ग्रुप अब सीकर में BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) प्रमाणित एवं ISI मान्यता प्राप्त टाइल्स ऐडहेसिव का निर्माण और आपूर्ति करेगा। कंपनी फिलहाल 6 तरह के उच्च-गुणवत्ता वाले टाइल्स ऐडहेसिव तथा टाइल्स ग्राउटिंग मैटेरियल बाजार में उपलब्ध कराएगी।
कंपनी का उद्देश्य राजस्थान के ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्स बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है। अब ग्राहकों को जयपुर या दिल्ली जैसे बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, क्योंकि वही क्वालिटी केमिकल्स सीधे सीकर में ही आसानी से मिल सकेंगे।
इस अवसर पर SBM ग्रुप के प्रतिनिधियों ने कहा कि –
“हमारा संकल्प है कि सीकर सहित पूरे राजस्थान को निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाले उच्च गुणवत्ता वाले कंस्ट्रक्शन केमिकल्स, टाइल्स ऐडहेसिव और ग्राउटिंग मैटेरियल समय पर और उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएं। हमारा विज़न है कि राजस्थान को सेल्फ-रिलायंट बनाना और यहां के लोगों को लोकल स्तर पर ही विश्वस्तरीय विकल्प देना।”
कंपनी आने वाले समय में और भी नए प्रोडक्ट्स जैसे – वाटरप्रूफिंग केमिकल्स, एपॉक्सी ग्राउट, एपॉक्सी फ्लोरिंग सॉल्यूशन, रिपेयर एवं प्रोटेक्शन केमिकल्स बाजार में लाने की तैयारी कर रही है।
इस ओपनिंग से सीकर और आसपास के जिलों में कंस्ट्रक्शन कार्य करने वाले ठेकेदारों, आर्किटेक्ट्स और ग्राहकों को न केवल बेहतर विकल्प मिलेंगे बल्कि समय और लागत दोनों की बचत भी होगी।
इस दौरान कम्पनी की प्रमुख माया चौधरी , मार्किटिंग मैनजर पूजा चौधरी ,प्रोडक्ट मैनेजर राजकुमार चौधरी सहित पदाधिकारी, स्टाप ,
मीडिया सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।