धाणका समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह 25 सितंबर को, समारोह को लेकर तैयारिया परवान पर

चूरू में होने वाले धाणका समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां इन दिनों परवान पर है. समारोह की सफलता को लेकर समाज के पदाधिकारी गांवों मे जनसंपर्क कर आयोजन में आने का न्यौता दिया.

चूरू शहर के गोयनका टाउन हॉल में होने वाले धाणका समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां इन दिनों परवान पर हैं. प्रतिभा सम्मान समारोह 25 सितंबर को आयोजित होगा.समारोह की सफलता को लेकर समाज के पदाधिकारी गांव झारिया, आसलखेड़ी, खींवासर,जोड़ी, खण्डवा, रिबिया, महरावनसर सहित अन्य गांवों में समाज के लोगों से जनसंपर्क कर आयोजन में आने का न्यौता दिया.

समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम लुगरिया ने गांव जोड़ी में कहा कि समाज में कई युवा प्रतिभाएं मौजूद हैं, जो समाज का नाम राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर ऊँचा कर सकती हैं. अग़र उन्हें शिक्षा के साथ-साथ आगे बढ़ने का अवसर मिले, तो प्रतिभाओं के सम्मान से समाज के अन्य युवाओं को शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलती है  जो समाज व देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने का माध्यम बनती है. 

लुगरिया ने गोयनका टाउन हॉल में सम्मान समारोह में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने का आहवान किया. उन्होंने बताया कि समारोह में देशभर से धाणका समाज के मंत्री, सांसद, विधायक, जिला प्रमुख एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी शिरकत करेंगे. जिनमें विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सांसद रामशंकर कठेरिया, शिला मंडल सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री, बिहार सरकार, अनूप कुमार श्रम एवं कल्याण मंत्री हरियाणा सरकार, सांसद सुनीता दुग्गल सिरसा, पूर्व सांसद दादा नारायण केशरी सिंह, कुलदीप इंदौरा जिला प्रमुख श्रीगंगानगर सहित अन्य गणमान्यजन मंचस्थ होंगे.

जनसंपर्क सभाओं को महेन्द्र धाणका जोड़ी, पूर्व पंस सदस्य नत्थूराम डाबला, पूर्व सरपंच बाबूलाल खांडा, राजकुमार खरोड़, प्रताप जसरासर सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया.  सभा में रामचंद्र धाणका, नारायण धाणका, दीपक बावलिया, रामचन्द्र इंदौरा, महावीर डाबला, मोटाराम खनगवाल, संतलाल धानका, महेन्द्र खांडा, सुगणाराम निनानिया, रामचंद्र लुगरिया खण्डवा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे. 

churuchuru hindi newschuru newsrajasthan hindi newsrajasthan hindi update