सीकर
भीषण गर्मी को देखते हुए लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा रेलवे स्टेशन, सीकर पर यात्रियों के लिए दो दिवसीय निशुल्क शरबत एवं ठंडे पानी की सेवा का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य स्वर्गीय नरसी लाल जी फगलवा की पुण्यतिथि के अवसर पर क्लब सदस्य लायन विराज अग्रवाल के आर्थिक सहयोग से किया जा रहा है।
सेवा कार्य के दौरान रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को ठंडा पानी एवं ठंडी रसना वितरित की गई। गर्मी से परेशान यात्रियों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि लंबे सफर के दौरान कई स्टेशनों पर ठंडा पानी नहीं मिला, लेकिन सीकर रेलवे स्टेशन पर ठंडा पानी और रसना मिलना बहुत राहत देने वाला रहा। यात्रियों ने लायंस क्लब के इस सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ ने बताया कि सेवा कार्य का उद्देश्य गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाना एवं समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर बसंत लाटा जी एवं उनकी स्काउट टीम का विशेष सहयोग रहा।
सेवा कार्य में क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन विराज अग्रवाल, लायन ज्योति अग्रवाल, विजय अग्रवाल सहित अनेक लायन सदस्य उपस्थित रहे।
धन्यवाद! जय लायनवाद!!
अध्यक्ष
लायन मोहनीश चुघ
लायंस क्लब सीकर प्राइड