39 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद मोहम्मद फारूक भाटी हुए सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई
सीकर
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (जलदाय विभाग), खण्ड-सीकर में 39 वर्षों से अधिक समय तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अनुशासनप्रिय एवं कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी मोहम्मद फारूक भाटी आज सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभागीय परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि मोहम्मद फारूक भाटी ने अपने लंबे सेवाकाल में कठोर परिश्रम, समयनिष्ठा, ईमानदारी और स्पष्टवादिता से विभाग में एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने हमेशा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया, जिसके चलते वे विभागीय परिवार के बीच सदैव सम्मान और स्नेह के पात्र बने रहे।
सहकर्मियों ने भावुक शब्दों में कहा कि भाटी साहब अनुशासन, कर्तव्यपरायणता और सरल स्वभाव की जीवंत मिसाल हैं। उन्होंने अपने व्यवहार और कार्यशैली से सभी का दिल जीता तथा युवा कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहे।
विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें साफा और माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही आशा व्यक्त की गई कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे समाजसेवा एवं अपने अनुभवों के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता राम कुमार चाहिल, सहायक अभियंता सागर मल ओला, किरण बाजिया, प्रमोद कुमार, संदीप कुमार, मोहसिन खान, लेखाधिकारी यशवंत सिंह, संतरा, सरिता भामू, सुमित्रा चौधरी, अधिशाषी अभियंता शंकर लाल शर्मा, संजय खीचड़, शक्ति सिंह, विकास माथुर, परवीन कुमार, सचिन माथुर, हरि स्वामी, गिरधारी लाल, अमित थकान, पप्पू, भागीरथमल, भोपाल सिंह सहित विभाग के अनेक कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।