आपदा प्रबंधन के तहत ताम्बी स्कूल पलसाना में हुई कार्यशाला…

साइबर सुरक्षा से लेकर प्राथमिक उपचार तक महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं

शहीद सीताराम कुमावत एवं सेठ कन्हैयालाल ताम्बी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलसाना में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के तहत प्रशिक्षण दिया गया l कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेंद्र मीणा ने बताया कि विद्यालय में प्रतिवर्ष सेफ्टी ऑडिट का प्रपत्र भरना होता है, जिसमें विभिन्न तरह की जानकारियां अपडेट करनी होती हैंl आपदा प्रबंधन के स्टेट रिसोर्स पर्सन राज कमल जाखड़ द्वारा विद्यार्थियों को साइबर सेफ्टी और आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। राजकमल जाखड़ ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में सीखी गई आपदा प्रबंधन की जानकारी पूरे जीवन पर्यंत काम में आती है। उन्होंने नकसीर आने पर, गले में खुश कुछ फस जाए , अचानक बेहोश होने पर, भूकंप आने पर बिजली का झटका लगने पर, सर्प दंश आदि पर किये जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि सिलेंडर में आग लगने पर सुरक्षात्मक उपाय और आत्मविश्वास बहुत जरूरी है ।

इसके लिए प्रत्येक स्कूल और घरों में अग्निशमन यंत्र अनिवार्य होना चाहिएl उन्होंने तेल में आग लगने पर ,सिलेंडर की एक्सपायरी डेट, गैस लीक होने पर बढ़नी जाने वाली सावधानियां रोड एक्सीडेंट में सबसे पहले किए जाने वाले कार्य, साइबर सिक्योरिटी के तहत सिम स्वीपिंग, फिशिंग और विभिन्न तरह के स्कैन के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया ।इस अवसर पर रामचंद्र बगड़िया और स्थानीय प्रधानाचार्य राजेन्द्र मीना ने राज कमल जाखड़ का माला और साफा पहनकर स्वागत किया। शारीरिक शिक्षक कमल मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अगले साल इस तरह का जागरूकता कार्यक्रम अगस्त में ही करने से विद्यार्थियों को अधिक लाभ होगा। उन्होंने विद्यार्थी और विद्यालय स्टाफ को घर से निकलते समय बाइक पर अपने स्वयं और परिवार के सदस्यों को हेलमेट लगाने की शपथ भी दिलाई l इस अवसर पर राम, कमलेश कुमारी, कमल मीणा, रामचंद्र बगड़िया सहित अनेक विद्यालय स्टाफ और सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments are closed.