एमबीए में अदिति गुप्ता को मिला स्वर्ण पदक, विश्वविद्यालय में पहले स्थान पर…
9.72 ग्रेड पॉइंट के साथ अदिति ने एमबीए में स्वर्ण पदक हासिल किया
सोभासारिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की एमबीए छात्रा अदिति गुप्ता ने विश्वविद्यालय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया और 9.72 ग्रेड पॉइंट के साथ एमबीए में स्वर्ण पदक जीता। वह 2021-23 बैच की छात्रा हैं।
अदिति ने इससे पहले स्नातक स्तर पर भी स्वर्ण पदक जीता था। संस्थान के ग्रुप प्राचार्य डॉ. सोलंकी ने अदिति, उनके पिता सत्यनारायण गुप्ता और मैनेजमेंट डिपार्टमेंट को बधाई दी। ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा और विभागाध्यक्ष डॉ. बिनीत सिन्हा ने अदिति की सफलता का श्रेय उसकी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच को दिया।
Comments are closed.