आज दिनांक 18/02/2025 को के जी एन कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं के जी एन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीकर द्वारा स्पोर्ट्स वीक-2025 का विक्टर ग्राउंड सीकर में आगाज़ हुआ। स्पोर्ट्स वीक का आगाज संस्था के चेयरमैन जनाब खादिम हुसैन ने किया । स्पोर्ट्स वीक की जानकारी देते हुए संस्था के चेयरमैन ने बताया कि इस तीन दिवसीय स्पोर्ट्स वीक की थीम “अपने भीतर के चैंपियन को उजागर करे” है तथा खेल को विद्यार्थी जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय बताया जो विद्यार्थी के शारीरिक तथा मानसिक विकास के लिए बहुत आवश्यक है।

इस दौरान संस्था के अकादमिक डायरेक्टर डॉ. खालिद हुसैन, ट्रस्टी मेंबर इकरामुल हक, प्रिंसिपल डॉ. अब्दुल लतीफ प्रिंसिपल ऑफ फार्मेसी महेंद्र प्रताप नेहरा आदि ने भी विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपना परचम लहराने के लिए प्रेरित किया। अकादमिक डायरेक्टर डॉ. खालिद हुसैन तथा प्रिंसिपल डॉ. अब्दुल लतीफ ने बताया कि सभी स्टूडेंट्स को रेड, ब्लैक, वाइट तथा ब्ल्यू चार ग्रुप में विभाजित किया गया और क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, दौड़, रस्सा खींच, हाई जंप लॉन्ग जंप आदि स्पोर्ट्स एक्टिविटी होगी। स्पोर्ट्स वीक के दौरान अनुशासन की जिम्मेदारी एच ओ डी ख़ालिक़ुर रहमान तथा नफीसुर्रहमान की रही। मैच रेफरी की भूमिका लेक्चरर विकास सुंडा ने निभाई। कमेंट्री का जिम्मा शाहरुख ख़ान तथा मोहम्मद इमरान बहलीम ने लिया तथा स्पोर्ट्स एक्टिविटी के पूर्णरूप संचालन में संपूर्ण स्टाफ ने अपनी भूमिका निभाई। स्पोर्ट वीक को कोऑर्डिनेट करने का मौका अब्दुल कादिर खत्री और एच ओ डी ख़ालिक़ुर रहमान को मिला।
Comments are closed.