कोर्ट परिसर के बाहर फायरिंग, पेशी पर आए गैंगस्टर संदीप विश्नोई की गोली मारकर हत्या
नागौर पुलिस दोपहर गैंगस्टर संदीप विश्नोई को कोर्ट मे पेशी के लिए लाई थी. अचानक काली स्कॉर्पियों मे आए शूटर्स ने संदीप पर फायरिंग की. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. संदीप नागौर जेल मे ही बंद था.
नागौर कोर्ट परिसर में सोमवार को दिनदहाड़े गैंगवार हो गया. कोर्ट परिसर के बाहर शूटर्स ने दिनदहाड़े गैंगस्टर संदीप विश्नोई को गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई. संदीप नागौर जेल में ही बंद था.

जानकारी के अनुसार, नागौर पुलिस दोपहर में गैंगस्टर संदीप को पेश करने के लिए ले गई थी. इसी दौरान कार में आए शूटर ने गैंगस्टर संदीप को गोलियों से भून दिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि शूटर हरियाणा के थे. बदमाशों ने करीब 9 फायर किए. सभी शूटर काली कलर की स्कॉर्पियो में आए थे
नागौर पुलिस ने बदमाशों को ढूंढने के लिए नागौर के आसपास नाकाबंदी कर दी है. सभी गाड़ियों को चेक किया जा रहा है. घटना के बाद कोर्ट के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई है. संदीप के शव को अस्पताल में रखवाया गया है.
कोर्ट परिसर के बाहर फायरिंग, पेशी पर आए गैंगस्टर संदीप विश्नोई की गोली मारकर हत्या @DmNagaur @NagaurPolice @PoliceRajasthan #gangsterSandeep #nagaur #Rajasthan #BREAKINGNEWS pic.twitter.com/SGSUPIAuIa
— Shekhawati Ab Tak (@abtakshekhawati) September 19, 2022
संदीप हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर और सुपारी किलर था. वह सेठी गिरोह से जुड़ा था. पुलिस अधिकारियों के अनुसार शराब तस्करी के साथ वह सुपारी किलिंग भी करता था. संदीप ने नागौर में भी एक व्यापारी का मर्डर किया था. पुलिस इसे गैंगवार मान रही है.
भीलवाड़ा में दो कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाला तस्कर राजू फौजी और गैंगस्टर संदीप विश्नोई खास दोस्त थे. पुलिसकर्मियों की हत्या के लिए संदीप ने ही राजू फौजी को हथियार दिए थे. संदीप ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि अपनी गैंग को ऑपरेट करने के लिए उत्तर प्रदेश के एक सप्लायर से हथियार खरीदे थे.


Comments are closed.