गजेंद्र सिंह शेखावत का गहलोत और केजरीवाल पर हमला…

फोन टैपिंग को कांग्रेस की परंपरा बताया, दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की हार पर कसा तंज

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर फोन टैपिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि यह कांग्रेस की परंपरा रही है, न कि बीजेपी की। उन्होंने दावा किया कि गहलोत सरकार के किए गए गलत कार्यों की सजा उन्हें एक दिन न्यायपालिका से मिलेगी। दिल्ली चुनाव पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का 0 सीटों पर रहना अब उनकी आदत बन गया है। अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह कर उन्होंने सत्ता हासिल की, लेकिन 10 सालों में कोई ठोस काम नहीं किया। शेखावत ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार के कई मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और अब उनकी सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है।

Comments are closed.