जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा, ग्रीष्मकाल से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश…
सांसद अमराराम और कलेक्टर मुकुल शर्मा ने प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद अमराराम और कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जल जीवन मिशन और स्वच्छता अभियान की प्रगति पर चर्चा की गई। सांसद अमराराम ने अधिकारियों को ग्रीष्मकाल से पहले सभी लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त कलेक्टर रतन कुमार ने सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिला परिषद सीईओ राजपाल यादव ने स्वच्छ भारत अभियान की स्थिति से अवगत कराया। बैठक में अधीक्षण अभियंता रमेश कुमार राठी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments are closed.