झुंझुनूं: UAE में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा ले सकेंगी निकिता चौधरी, भामाशाह ने सौंपा 1.91 लाख रूपए का चेक
युवा भामाशाह और पिलानी के बिरला अस्पताल के निदेशक डॉ मधुसूदन मालानी को चिड़ावा की निकिता चौधरी की पीड़ा का जब पता चला तो उन्होंने न केवल उसकी आर्थिक मदद की है, बल्कि उसका हौंसला भी बढ़ाया है
झुंझुनूं के चिड़ावा की निकिता चौधरी जो मार्शल आर्ट की वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश के लिए गोल्ड लाने का ख्वाब देख रही है लेकिन वह चाहकर भी अपना ख्वाब पूरा नहीं कर पा रही थी. इसके लिए कई जगह हाथ फैलाए. वहां तक पहुंचने के लिए आर्थिक तंगी आड़े आ रही थी, क्योंकि चैंपियनशिप यूएई की राजधानी आबूधाबी में होनी है और वहां तक पहुंचने के लिए उसे कम से कम दो लाख रुपए की जरूरत है.
उसकी इस पीड़ा का जब युवा भामाशाह और पिलानी के बिरला अस्पताल के निदेशक डॉ. मधुसूदन मालानी को पता चला तो उसे संबल देते हुए उसके सपनों की उड़ान को पंख लगा दिए हैं. उन्होंने न केवल उसकी आर्थिक मदद की है, बल्कि उसका हौंसला भी बढ़ाया है.

Comments are closed.