दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्ते, पलभर में ले सकते है किसी की भी जान, कई देशों ने किया बैन
दुनिया में कई ऐसे कुत्ते है जिन पर बैन लगाया दिया गया है, ये कुत्ते बहुत ही खतरनाक होते है, यह कुत्ते आक्रामक हो जाये तो पलभर मे किसी की भी जान ले सकते है. आइए इन कुत्तो के बारे में जानते है.
आपने सुना होगा कि दुनिया का वफादार जानवर कुत्ता हैं लेकिन दुनिया में ऐसे भी कुत्ते है जो बहुत ही खतरनाक है, कई कुत्ते अपने मालिक या किसी और इंसान को ही काट लेते है. हाल ही में खबर आई है कि पिटबुल ब्रीडके कुत्ते ने एक साल के बच्चे पर हमला कर दिया था जिसमें बच्चा बूरी तरह घायल हो गया था, उसके चेहरे पर 150 टांके आये थे. आज हम आपको ऐसे ही कुत्तो के बारे में बजाएगें जो बहुत ही खतरनाक है, जिन्हे कई देेशाों मे बैन कर दिया गया हैं.
पिट बुल दुनिया का सबसे खतरनाक कुत्ता माना जाता है. पिट बुल ब्रीड के कुत्ते आक्रामक और बहुत खतरनाक होते हैं. इस नस्ल के कुत्तों पर भरोसा करना ठीक नहीं माना जाता. कई ऐसी घटना सामने आई हैं जब इस ब्रीड के कुत्ते ने मालिक को भी काट लिया. दुनियाभर के कई देशों ने इस ब्रीड के कुत्तों को पालने पर प्रतिबंध लगा रखा है. हालांकि, अमेरिका सहित कई देशों में पिट बुल को आज भी पाला जाता है. आपको बता दें कि इनकी आक्रामकता को रोकने के लिए बेहतर ट्रेनिंग कराई जाती है.

वोल्फ हाइब्रिड डॉग्स कुत्तों के द्वारा अटैक किए जाने पर कई बार लोगों की मौत हो चुकी है. इस वजह से अमेरिका के कई राज्यों में इस ब्रीड के कुत्तों को पालने पर बैन लगा दिया गया है. वोल्फ हाइब्रिड डॉग्स की कई ब्रीड को भेड़िए और कुत्तों की ब्रीडिंग से बनाया गया है. इन्हें इस वजह से वोल्फ हाइब्रिड प्रजाति कहा जाता है.






Comments are closed.