देवरोड़ में श्रीमहावीर मंडल ने आयोजित किया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, श्रीराम-हनुमान दरबार सजा…

2235वें संगीतमय सुंदरकांड पाठ में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, भजनों और आरती से गूंजा वातावरण

देवरोड़ (चिड़ावा) | पिलानी स्थित धार्मिक संगठन श्रीमहावीर मंडल की ओर से शनिवार को देवरोड़ गांव में 2235वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ भव्य रूप से आयोजित किया गया। आयोजन स्थल पर भगवान श्रीराम और हनुमानजी का भव्य दरबार सजाया गया, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें बाबूलाल शर्मा ने मंडल के सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया। तीन घंटे तक चले सामूहिक सुंदरकांड पाठ में मंजू देवी, देवेंद्र शर्मा, गौरव-सौरभ शर्मा, प्रियंका, रामावतार नेहरा, पवन शर्मा, रविंद्र मेघवाल, रोहिताश शर्मा, विकास, संतोष नेहरा, मोहिनी जांगिड़, रजवंत शर्मा और संगीता शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

पाठ के दौरान सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन पूर्णाहुति, आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने आयोजन को अत्यंत पुण्यकारी और दिव्य बताया।

Comments are closed.