पद्मश्री प्रहलाद राय अग्रवाला के जन्मदिवस पर पर्यावरण को समर्पित अनोखी पहल – 86 विभिन्न प्रकार के वृक्षारोपण
पद्मश्री सम्मानित उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री प्रहलाद राय अग्रवाला जी के 86वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर एक विशेष पर्यावरणीय पहल के अंतर्गत 86 विभिन्न प्रजातियों के लगाए पेड़
पद्मश्री सम्मानित उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री प्रहलाद राय अग्रवाला जी के 86वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर एक विशेष पर्यावरणीय पहल के अंतर्गत 86 विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगाए गए। यह आयोजन न केवल जन्मदिवस को यादगार बनाने का एक अनोखा प्रयास था, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन सोभासरिया ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में किया गया जिसमे सोभासरिया परिवार से शांति देवी, घनश्याम प्रसाद अग्रवाला, कुंज बिहारी अग्रवाला, ललिता देवी, रवि अग्रवाला, रमेश अग्रवाला, अवनीश अग्रवाला के साथ सीए सुनील मोर, ट्रस्ट प्रतिनिधि मनोज जोशी, ग्रुप प्राचार्य डॉ. एल सोलंकी, ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा, सोभासरिया कॉलेज डॉ हर्षिता गर्ग, लॉ कॉलेज उप प्राचार्या डॉ रूचि शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ आम, पीपल, नीम, अर्जुन, बेल, चंपा, कदंब, बिदाम, अशोक, सप्तपर्णी, रुद्राक्ष, कृष्णा तुलसी, बकुल जैसे दुर्लभ एवं औषधीय महत्व वाले वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्री अग्रवाला जी के जीवन मूल्यों, समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने यह संदेश दिया कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन के प्रत्येक वर्ष के प्रतीक रूप में एक वृक्ष लगाए, तो हमारा देश हरित और प्रदूषण मुक्त बन सकता है। श्री प्रहलाद राय अग्रवाल जी ने इस अवसर पर कहा, “वृक्षारोपण केवल एक प्रतीकात्मक कार्य नहीं है, यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी विरासत है। मैं सभी से अपील करता हूँ कि वे प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए आगे आएं और अधिक से अधिक पेड़ लगाएं।” इस प्रेरणादायक पहल ने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हुआ है।
Comments are closed.