घर सूना देख चोरों ने बोला धावा: लाखों के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ
परिवार शादी में गया, दो घंटे में चोरों ने मकान किया साफ
सीकर के सदर थाना क्षेत्र में चोरों ने महज दो घंटे में सूने घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। परिवार शादी समारोह में गया हुआ था, इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
श्यामपुरा गांव के निवासी हंसराज ने बताया कि उनके परिवार के सभी सदस्य रात को शादी में शामिल होने गए थे। इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी को निशाना बनाया। घर से करीब डेढ़ लाख रुपए नकद, चार सोने के कंगन, पांच सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने की रखड़ी और अन्य कीमती आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत 8 लाख से अधिक आंकी जा रही है।
परिवार के लौटने पर घर में बिखरा हुआ सामान मिला, जिससे चोरी का पता चला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
Comments are closed.