पाथ करियर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, नीट तैयारी में बनेगा मील का पत्थर…

सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर ओमदास महाराज ने किया उद्घाटन, विधायकों ने दी शुभकामनाएं

पिपराली रोड पर पाथ करियर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ सोमवार को सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर ओमदास महाराज ने किया। उद्घाटन समारोह में विधायक गोरधन वर्मा, विधायक सुभाष मील, सालासर धाम के पुजारी गौतम एवं श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान अतिथि रहे। संस्था के सदस्य डीके ने संस्थान की उद्देश्यों व भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए इसे नीट परीक्षा की तैयारी में मील का पत्थर बताया। विधायक गोरधन वर्मा और सुभाष मील ने संस्थान की सराहना करते हुए टीम को शुभकामनाएं दीं। अंत में संस्थान सदस्य भवानी ने सभी का आभार जताया।

Comments are closed.