प्रिंस कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन…

प्रिंस कॉलेज में विविधता भरे 42 सांस्कृतिक कार्यक्रम, 43 टॉपर्स को सम्मानित किया गया

जयपुर-बीकानेर बाईपास, सीकर स्थित प्रिंस कॉलेज में एनुअल अवार्ड सेरेमनी व कल्चरल फेस्टिवल प्रिंस महोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में बीएससी, बीए, बीकॉम, एमएससी, एमए एवं बीएड में टाॅपर रहे 43 प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटाॅप बैग, डायरी, दीवार घड़ी, अम्ब्रेला व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में प्रिंस काॅलेज के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने विविधता में एकता को दर्शाते हुए राजस्थानी, पंजाबी, कन्नड़, बंगाली, गुजराती, भोजपुरी, असमिया, मराठी, तेलगु आदि लोक संस्कृतियों की 42 प्रस्तुतियां पेश की। कार्यक्रम में निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर बीबी जानू, ब्रिगेडियर जय सिंह, ब्रिगेडियर राजकुमार बलोदा, निरूपम सुण्डा, प्रबंधक डा. महेन्द्र सिंह डूडी आदि ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

Comments are closed.