प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा कोछोर में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 232 मरीज लाभान्वित
प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा कोछोर में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 232 मरीज लाभान्वित
प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा कोछोर में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 232 मरीज लाभान्वित
सीकर
जयपुर रोड, सीकर स्थित प्रिंस हॉस्पिटल द्वारा गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कोछोर ग्राम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कोछोर, रेटा, लक्ष्मणपुरा, सवाईपुरा, इन्द्रपुरा, सेपटों की ढ़ाणी आदि समीपवर्ती क्षेत्रों के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया।
कैम्प में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, ऑर्थोपेडिशियन, जनरल सर्जन, ईएनटी सर्जन, पीडियाट्रिशियन, साइकेट्रिस्ट, डर्मेटोलाॅजिस्ट तथा डेंटल सर्जन की बड़ी विशेषज्ञ टीम द्वारा 232 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं निःशुल्क दवाईयां प्रदान की गई।
शिविर में कोछोर सरपंच सांवरमल, पूर्व उपसरपंच विजय जैन, एडवोकेट सागरमल ढ़ाका, गिरधारी लाल घोड़ेला, जगदीश सेपट, रामेश्वर दयाल भूकल, नाथूलाल मीणा, मूलचंद मारवाल, जगदीश प्रसाद सहित अनेक गणमान्यजन शरीक हुए।
Comments are closed.