प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा गुढ़ागौड़जी में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 230 मरीज लाभान्वित
प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा गुढ़ागौड़जी में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 230 मरीज लाभान्वित
प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा गुढ़ागौड़जी में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 230 मरीज लाभान्वित
जयपुर रोड, सीकर स्थित प्रिंस हॉस्पिटल द्वारा गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुढ़ागौड़जी कस्बे में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गुढ़ागौड़जी, उदयपुरवाटी सहित आसपास के क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया।
कैम्प में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, ऑर्थोपेडिशियन, जनरल सर्जन, ईएनटी सर्जन, पीडियाट्रिशियन, साइकेट्रिस्ट तथा डेंटल सर्जन की बड़ी विशेषज्ञ टीम द्वारा 230 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं निःशुल्क दवाईयां प्रदान की गई।
शिविर में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, जिला परिषद सदस्य अजय कुमार भालोड़िया व जयन्त मूण्ड, टोडी सरपंच रामनिवास मूण्ड, महेश बांगड़वा, मोतीराम पोसाणा सहित कस्बे के अनेक गणमान्यजन शरीक हुए।
Comments are closed.