फ्लोरेटो में साइबर सेफ्टी अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन

फ्लोरेटो में साइबर सेफ्टी अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन

फ्लोरेटो में साइबर सेफ्टी अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन

SIKAR


जयपुर-बीकानेर बाईपास स्थित फ्लोरेटो वर्ल्ड स्कूल में साइबर सेफ्टी अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का नेतृत्व साइबर एक्सपर्ट्स पी. ब्लेशन जोसेफ, सत्य प्रकाश शर्मा व श्रीराम पारीक ने किया।
विशेषज्ञों ने डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के उपाय व तकनीकों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। साथ ही विद्यार्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा, ऑनलाइन खतरों व हैकर्स की पहचान एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को इंटरएक्टिव तरीके से समझाया गया। डिजिटल जानकारी को रोचक ढ़ंग से सीखकर विद्यार्थियों में बड़ा उत्साह देखने को मिला।
फ्लोरेटो स्कूल निदेशिका डा. मिनाली सुण्डा एवं प्रिंसिपल रिंकू शर्मा ने उपस्थित एक्सपर्ट्स का आभार व्यक्त किया।

Comments are closed.