बड़े पर्दे पर दिखेगी राजस्थान की दीक्षा मान, फिल्म ‘नार का सुर’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार
फौजियों का गावं भिर्र की बेटी दिशा मान अब महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश देने वाली फिल्म 'नार का सुर' के मुख्य किरदार में नजर आएगी. इस फिल्म का निर्देशन कुलदीप कौशिक ने किया है.
झुंझुनूं के बुहाना तहसील का फौजियों का गावं भिर्र की बेटी दिशा मान अब महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश देने वाली फिल्म ‘नार का सुर’ के मुख्य किरदार में नजर आएगी. इस फिल्म का निर्देशन कुलदीप कौशिक ने किया है.
यह फिल्म पांच अगस्त से दिल्ली और यूपी के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जल्द ही राजस्थान के सिनेमाघरों में भी प्रर्दशित किया जाएगा. बता दें कि फिल्म ‘नार का सुर’ की कहानी उन 12 महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देश में न्याय पाने के लिए संघर्ष करती हैं.


Comments are closed.