बलारां टोल पर हंगामा, विधायक ने टोलकर्मियों पर कराया केस…

डीडवाना विधायक यूनुस खान ने दुर्व्यवहार और धमकी का लगाया आरोप

सीकर के बलारां टोल प्लाजा पर रविवार शाम हंगामा हो गया, जब डीडवाना विधायक यूनुस खान मुकुंदगढ़ जा रहे थे। विधायक ने टोलकर्मियों पर लोगों से दुर्व्यवहार और धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि टोल पर भीड़ ज्यादा थी, और कुछ गुंडे लोगों को डरा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर ASI गुलाम सरवर को जांच सौंपी है। ट्रैफिक बढ़ने का कारण फतेहपुर में बस और टैंकर की टक्कर के बाद मार्ग बंद होना बताया जा रहा है।

Comments are closed.