भगवान सिंह ढाका बने जाट कर्मचारी वेलफेयर सोसायटी सीकर के संरक्षक…

सीकर में नई जिला कार्यकारिणी का गठन, संगठन विस्तार को लेकर हुई अहम बैठक

जाट कर्मचारी वेलफेयर सोसायटी राजस्थान की ओर से सीकर जिले में संगठन को सशक्त बनाने के लिए जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह निर्णय सीकर स्थित जाट बोर्डिंग में आयोजित बैठक में लिया गया, जिसमें प्रदेश संरक्षक जीवन राम गोलिया, प्रदेशाध्यक्ष प्यारेलाल चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुभाष चौधरी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में भगवान सिंह ढाका को जिला संरक्षक, विनोद जाखड़ को सभाध्यक्ष और अशोक ओला को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही अरविंद ओलखा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रहलाद निठारवाल को उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह भगत को सचिव और पप्पूराम जितरवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा संदीप को संगठन मंत्री, अनिल चाहर को संयुक्त मंत्री और राजकुमार भास्कर को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में रमेश, हनुमान टोगस, बाबूलाल और संजय खीचड़ सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Comments are closed.