भाजपा के 6 अप्रेल को स्थापना दिवस व 14 अप्रेल अंबेडकर की जयंती पर होंगे भव्य कार्यक्रम…
"भाजपा का स्थापना दिवस और डॉ. अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी"
भाजपा द्वारा 6 अप्रेल को पार्टी का स्थापना दिवस एवं 14 अप्रेल को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भव्य मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने बताया कि दोनों दिन पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की मंशा की अनुसार भव्य कार्यक्रम होंगे।
उन्होंने बताया कि 6 अप्रेल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। उन्होंंने बताया कि स्थापना दिवस पर रविवार को पार्टी कार्यालयों एवं घरों पर पार्टी के झंडे लगाए जाएंगे। कार्यालयों को सजाकर मिठाई बांटी जाएगी। उन्होंने बताया कि 8 अप्रेल को विधानसभा एवं मंडल स्तर पर सक्रिय सदस्यों का विभिन्न विषयों पर सम्मेलन होगा। उन्होंने बताया कि 7 से 12 अप्रेल के बीच मंडल स्तर से ऊपर पदाधिकारियों व निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा गाँव बस्ती चलो अभियान चलाया जाएगा। इसके अलाव अन्य सेवा के कार्य भी किए जाएंगे।
बाटड़ ने बताया कि इसी तरह 14 अप्रेल को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भी जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 13 अप्रेल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों की सफाई की जाएगी। 14 अप्रेल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हुए मिठाई बांटी जाएगी। 15 से 25 अप्रेल तक संगोष्ठियों आयोजित होगी जिसमें कांग्रेस ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनके जीवन के विभिन्न पड़ावों पर अपमानित किया और भाजपा ने उन्हें जो सम्मान दिया इस पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ कांग्रेस ने संविधान के प्रावधानों को कमजोर किया और भाजपा ने संविधान के प्रति जो सम्मान दिखाया इस पर चर्चा की जाएगी।
जिला कार्यालय में होगा स्थापना दिवस पर कार्यक्रम :
भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के जिला संयोजक रतनलाल सैनी ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल रविवार को दोपहर 1 बजे जिला भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी में राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं पार्टी के कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे।
Comments are closed.