भाजपा जिलाध्यक्ष बाटड़ की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की हुई बैठक…

बैठक में विधानसभाओं के प्रभारी व सहप्रभारी किये नियुक्त

भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज बाटड की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में संगठनात्मक कार्यों को गति देने के लिए पदाधिकारियों से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने संगठनात्मक कार्यों को गति देने के लिए जिला पदाधिकारियों को विधानसभा वार प्रभारी तथा सह प्रभारी नियुक्त किए।
जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा ने बताया कि फतेहपुर विधानसभा के प्रभारी भंवरलाल वर्मा व सहप्रभारी रामसिंह शेखावत को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार लक्ष्मणगढ़ विधानसभा में सुशीला हुड्डा को प्रभारी व ऋतु पुजारी को सह प्रभारी, धोद में डॉ. बलवंत सिंह चिराणा को प्रभारी व राजेंद्र सिंह धीरजपुरा को सहप्रभारी, सीकर में भागीरथमल गोदारा को प्रभारी व गोपाल लाटा को सहप्रभारी, दांतारामगढ़ में ओमप्रकाश बिजारणियां को प्रभारी व गंगासहाय यादव को सहप्रभारी, खंडेला में सुरेश शर्मा को प्रभारी व सुमन वर्मा को सहप्रभारी, श्रीमाधोपुर में रामोतार बड़सरा को प्रभारी व बाबुलाल गुर्जर को सहप्रभारी एवं नीमकाथाना विधानसभा में गोविंदराम सैनी को प्रभारी व पूर्णमल गुर्जर को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।
विधानसभाओं के प्रभारी व सहप्रभारी मंडलों में प्रवास करके बूथ एवं मंडल संगठन संरचना के कार्यों को देखेंगे।

Comments are closed.