मनरेगा संविदा कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन…

15 वर्षों से कार्यरत कर्मियों ने मुख्यमंत्री से स्थायी नियुक्ति की अपील

महात्मा गांधी नरेगा योजना में कार्यरत संविदा कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम मुख्य लेखाधिकारी भंवरलाल चिरानिया को ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने बताया कि वे 15 वर्षों से संविदा पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें स्थायी नहीं किया गया। उन्होंने राज्य सरकार से जल्द से जल्द नियमित करने की मांग करते हुए राहत देने की अपील की।

Comments are closed.