मानवता हॉस्पिटल ने लगाया फ्री हेल्थ कैंप…

बीकानेर बायपास पर 100 मरीजों को दी गई निशुल्क चिकित्सा सेवाएं

सीकर में रविवार को मानवता हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से रामेश्वरम रेजिडेंसी, बीकानेर बायपास पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। अस्पताल के निदेशक बलबीर झाझड़िया ने बताया कि इस शिविर का मकसद आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस शिविर में अस्पताल के अनुभवी डॉक्टर्स की टीम ने भाग लिया। फिजिशियन डॉ. शुभम मित्तल, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीमा गर्ग, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश झाझड़िया और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. खुशबू शर्मा ने मरीजों को मुफ्त परामर्श दिया।

शिविर में करीब 100 लोगों की स्वास्थ्य जांचें की गईं और उन्हें नि:शुल्क दवाएं भी दी गईं। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और अस्पताल प्रबंधन को धन्यवाद दिया।

Comments are closed.