मॉडलिंग के बाद UPSC में बजाया डंका, ऐसे IAS बनी राजस्थान की ऐश्वर्या
राजस्थान के चूरू की रहने वाली ऐश्वर्या श्योराण ने यूपीएससी परीक्षा के लिए अपने मॉडलिंग करियर को खत्म करने का पहले फैसला लिया और फिर पहली की कोशिश में यूपीएससी क्लीयर करके आईएएस अधिकारी बन गयी.
राजस्थान के चूरू के रहने वाली ऐश्वर्या श्योराण ब्यूटी विद ब्रेन का शानदार उदाहरण हैं. 2014 में क्लीन एंड क्लियर फेस फ्रेश और 2016 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं ऐश्वर्या श्योराण ने परिवार के साथ ही प्रदेश का नाम भी रोशन किया है.
ऐश्वर्या श्योराण ने बिना किसी कोचिंग क्लास में गए यूपीएससी की परीक्षा को पास किया. ऐश्वर्या ने 10 महीने घर पर ही तैयारी की और पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में 93वीं रैंक हासिल करने में सफल रही. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले ऐश्वर्या श्योराण एक मॉडल थीं. उन्होंने 2018 में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की.


Comments are closed.