रामनवमी पर लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा भव्य जल सेवा,लाखो श्रद्धालुओं ने लिया भाग…

शोभायात्रा में तीन लाख श्रद्धालुओं के लिए ठंडे जल और नींबू-सोडा की व्यवस्था

रामनवमी के पावन अवसर पर लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा एक भव्य जल सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें जनसेवा की मिसाल पेश की गई। यह सेवा सीकर शहर में आयोजित रामनवमी शोभायात्रा के दौरान की गई, जिसमें अनुमानित 3 लाख श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

क्लब के सदस्यों ने गर्मी को देखते हुए जल वितरण की व्यवस्था स्टेशन रोड पर ठंडा पानी की इंस्टॉल व निम्बू-सोडा बोतलों से की गई। लायंस क्लब प्राइड की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाई गई।

लायंस क्लब सीकर प्राइड के अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ ने बताया, “जनसेवा ही हमारी सच्ची पूजा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी हमने सेवा को ही अपना मुख्य उद्देश्य बनाया और हमें खुशी है कि हजारों श्रद्धालुओं को लाभ पहुंचा पाए।” प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश अग्रवाल ने बताया कि
शोभायात्रा में स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। जल सेवा की सराहना हर वर्ग के लोगों ने की और क्लब की इस पहल को सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बताया। सेवा कार्य में क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश अग्रवाल, लायन मनोज अग्रवाल, लायन अजय अग्रवाल, लायन पतीश पंजाबी, लायन उमेश मोदी, लायन गुड्डी अग्रवाल, आदि लायन साथियों ने अपनी सेवाएं दी

Comments are closed.