रिद्धि चौधरी के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

12 वर्षीय बेटी के जन्मदिन पर जीवनदान की मिसाल

12 वर्षीय बेटी के जन्मदिन पर जीवनदान की मिसाल

रिद्धि चौधरी के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

सीकर:-

जहाँ आज के दौर में जन्मदिन के अवसर पर दिखावा और भव्य आयोजनों का चलन बढ़ता जा रहा है, वहीं सीकर की लाडली बेटी रिद्धि चौधरी के 12वें जन्मदिवस को उनके पिता मुनेश कुमार भड़िया ने समाज के लिए एक प्रेरणादायी संदेश में बदल दिया। इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर मानवता की अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की गई ।
यह रक्तदान शिविर शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को सूरजमल कॉलोनी, नवलगढ़ रोड (सीकर) स्थित निज निवास पर आयोजित हुआ, जिसमें कुल 63 रक्तदाताओं—जिनमें 5 महिलाओं, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं—ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। खुद मुनेश जी ने 33 वी बार रक्तदान किया है
*कार्यक्रम के संयोजक मुनेश कुमार भड़िया ने बताया कि बेटी रिद्धि के जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए इसे समाज के लिए जीवनदायिनी पहल बनाने का उद्देश्य रहा है। इसी भावना के साथ पिछले तीन वर्षों से निरंतर जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। *
इस मौके पर रक्तवीर B L Meel, जवाहर सिंह भडिया राधेश्याम भड़ीया, डॉ रामप्रसाद, राजेंद्र भड़ीया, रमेश चौधरी, होलाश लांबा, विजय सरावग, सुनील फ़गेड़िया, अमरचंद सहारण, कैलाश महला, अर्जुन जी, रामवतार जी मील एवं अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे
B L Meel ने कहा—
“रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।”
रक्तदान शिविर में एस.के. अस्पताल ब्लड बैंक की प्रशिक्षित मेडिकल टीम द्वारा सभी आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया गया। शिविर का संचालन ब्लड बैंक इंचार्ज सत्येंद्र जी की देखरेख में किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर तथा माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
स्थानीय नागरिकों एवं समाजसेवियों ने इस अनूठी पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आज की बेटियाँ न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं

Comments are closed.